लव इंडिया, मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के आवाहन पर मुरादाबाद जनपद इकाई द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक एकत्र हुए और सरकार तथा प्रशासन से लंबित समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।
🟨 OPS बहाली प्रमुख मांग

धरने में शामिल शिक्षकों ने पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाली को अपनी प्रमुख मांग बताते हुए कहा कि पेंशन किसी भी कर्मचारी के बुढ़ापे का सबसे बड़ा सहारा होती है।
शिक्षकों ने कहा कि नई पेंशन योजना (NPS) के चलते भविष्य को लेकर असुरक्षा बनी हुई है, इसलिए OPS बहाल करना आवश्यक है।
🟩 अन्य महत्वपूर्ण मांगें भी उठाईं

धरने के दौरान शिक्षकों ने कई अन्य मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया, जिनमें सीटी ग्रेड की समस्याओं का समाधान, उप-प्रधानाचार्य पद सृजन एवं वेतन निर्धारण, वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों के लिए सेवा नियमावली और मानदेय, NPS कटौती व राज्यांश का ब्याज सहित अपडेट, OPS में शामिल शिक्षकों की राशि GPF में जमा, विषय विशेषज्ञ शिक्षकों को OPS में शामिल करने की प्रक्रिया तेज करना, परीक्षा पारिश्रमिक का समय पर भुगतान शामिल हैं।
🟪 स्थानीय समस्याओं पर भी उठी आवाज

शिक्षकों ने जनपद स्तर की समस्याओं को भी उठाया। वित्तविहीन शिक्षक प्रीतम सिंह के निष्कासन पर रोक
और व्यावसायिक शिक्षकों का कार्यकाल 2 वर्ष बढ़ाने की मांग की। जनगणना ड्यूटी के बदले अर्जित अवकाश, छजलैट ब्लॉक में किताबों की आपूर्ति, महिला शिक्षकों को जनगणना ड्यूटी से मुक्त करना ।
🟧 दिया आश्वासन

संघ पदाधिकारियों ने कहा कि यदि मांगों का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
शिक्षकों ने प्रशासन से मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करते हुए संगठन को अवगत कराने का अनुरोध किया।
🟥 ये रहे प्रमुख पदाधिकारी मौजूद

धरने में डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह (जिलाध्यक्ष), शमशाद हुसैन (जिला मंत्री), नरेन्द्र सिंह (जिला संगठन मंत्री) और हरेन्द्र सिंह यादव (जिला कोषाध्यक्ष) के साथ-साथ प्रीतम सिंह, जितेंद्र सिंह, दुर्वाशा, पूनम रानी, खुशबू चौधरी, नीतू सिंह, डॉ. प्रगति शर्मा, पल्लवी शर्मा, अर्चना कुमारी, नीलम कुमारी सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।
INDUSCLAY