मुरादाबाद। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक बुद्धिविहार स्थित जिला कार्यालय पर की गई। जिसमें परशुराम जन्म दिवस अक्षय तृतीया से पूर्व परशुराम चौक के सौंदर्यकारण पर चर्चा की गई। सभी विप्र बंधुओ ने परशुराम चौक के सौंदर्यीकरण पर एक स्वर में प्रस्ताव पास किया भगवान श्री परशुराम की मूर्ति के चारों तरफ शीशे का गिलास लगाने का निर्णय किया गया।

30 अप्रैल अक्षय तृतीया के दिन हवन तथा प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी सुनिश्चित किया गया। मंडीचौक बाजीग्रांन शोभा यात्रा का प्रारंभ की जाएगी और समापन कंपनी बाग स्थित आरएन इंटर कॉलेज में किया जाएगा।

बैठक में डॉ.प्रदीप शर्मा प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विमलेंद्र शर्मा , प्रान्तीय उपाध्यक्ष अरुण शर्मा जिला अध्यक्ष सतेन्द्र शर्मा, पूर्व पार्षद प्रदीप प्रभाकर शर्मा ,संदीप कौशिक जिला कोषाध्यक्ष, अनूप कौशल, शरद शर्मा जिला उपाध्यक्ष मौजूद रहे।
Hello world.