BJP: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के जीवन व मूल सिद्धांतो पर प्रकाश डाला प्रिया अग्रवाल ने

लव इंडिया, मुरादाबाद। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सिविल लाइंस मंडल द्वारा आयोजित चौपाल का आयोजन कर चौपाल में उपस्थित सभी सम्मानित गण एवं क्षेत्र वासियों द्वारा पुष्प अर्पित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारी प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा प्रिया अग्रवाल ने अटल बिहारी बाजपेई के जीवन एवं मूल सिद्धांतो पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही साथ श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई जी की जयंती पर क्षेत्र में पदयात्रा की गई।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा प्रिया अग्रवाल एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में मंडल प्रभारी मनोज गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद रुचि चौधरी, मंडल अध्यक्ष सोनू सुमन, पार्षद विनय राजौरिया, नीरज, संयोजक सोमपाल प्रजापति विक्की, नीरज एवं आदि पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!