भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष प्रीति कश्यप ने योग कराया और फायदों को बताया


लव इंडिया, मुरादाबाद। 11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का रामलीला मैदान लाइनपार में विशाल योग दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष प्रीति कश्यप द्वारा योग कराकर योग के बारे में फायदों को बताया।

इसमें सभी अतिथियों और भारत स्वाभिमान पतंजलि योग समिति प्रेम नगर विकास समिति ने और भारतीय जनता पार्टी के जन प्रतिनिधि मंडल और मंडल में रहने वाले सभी पदाधिकारियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया आप सभी का धन्यवाद आभार।

इस दौरान, जितेंद्र आर्य, उदयभान, संजीत कुशवाहा, खेमचंद गुप्ता, अनीता, आशीष सक्सेना, कौशल गुप्ता नीतू राघव, श्वेता योग अभ्यास में आरोग्यधाम की छात्राओं व डॉ. महजबीं के द्वारा जोश के साथ योग अभ्यास किया।