मुरादाबाद में सरदार पटेल जयंती पर भाजपा ने निकाली एकता पदयात्रा
शरबती धर्मशाला से कंपनी बाग तक निकली पदयात्रा — एकता और राष्ट्र निर्माण का दिया संदेश

मुरादाबाद। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से एकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा शरबती धर्मशाला से प्रारंभ होकर कंपनी बाग तक निकाली गई।
पदयात्रा मार्ग में कार्यकर्ताओं ने एकता, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता के नारे लगाते हुए लोगों से देश की अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया। यात्रा का मार्ग पान दरीबा, मंडी चौक, बर्तन बाजार, अमरोहा गेट, टाउनहाल, गंज गुरहट्टी होते हुए इंपीरियल चौक पर जाकर संपन्न हुआ।

इस दौरान प्रदेश मंत्री चंद्र मोहन, प्रभारी मोहनलाल सैनी, महापौर विनोद अग्रवाल, नगर विधायक रितेश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष गिरीश भांडुला समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।
नेताओं ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शिता और दृढ़ निश्चय के कारण ही आज भारत एक मजबूत राष्ट्र के रूप में खड़ा है।

