मुरादाबाद। भारतीय सूफी फाउंडेशन द्वारा आयोजित बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक विद्यालयों व कंपोजिट विद्यालयो में चित्रकला व लेखन प्रतियोगिता का प्राथमिक विद्यालय किसरौल बालक मुरादाबाद नगर में पुरस्कार वितरण किया गया।

मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बुद्धप्रिय सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी विमलेश कुमार,नगर शिक्षा अधिकारी वीगीश गोयल व राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय सूफी फाउंडेशन कशिश वारसी द्वारा बच्चों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

चित्रकला और लेखन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार
तहूर प्राथमिक विद्यालय किसरौल बालक दीपांशु कश्यप प्राथमिक विद्यालय लालबाग बालक तुलसी प्राथमिक विद्यालय कन्या दांग आलिया कंपोजिट विद्यालय तहसीली अरीबा कंपोजिट विद्यालय दांग द्वितीय पुरस्कार
मुमताज जहां प्राथमिक विद्यालय किसरौल बालक
जारा मसूद प्राथमिक विद्यालय लालबाग बालक धारा प्राथमिक विद्यालय दाँग कन्या जिक्रा फातिमा कंपोजिट विद्यालय तहसीली जोयेना जरीन कंपोजिट विद्यालय दांग
तृतीय पुरस्कार मुस्कान प्राथमिक विद्यालय किसरौल बालक
नौमान प्राथमिक विद्यालय लालबाग बालक चंचल प्राथमिक विद्यालय कन्या दांग आयत कंपोजिट विद्यालय तहसीली
अलीशा कंपोजिट विद्यालय दांग ने स्थान प्राप्त करके पुरस्कार प्राप्त किया।

इसके अतिरिक्त 50 बच्चों को सांत्वना पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक विद्यालय किसरौल बालक की प्रधानाध्यापिका रेहाना परवीन ने किया।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!