Congress ने Jai Hind Yatra निकाली, शहीद स्मारकों पर क्रांतिवीरों को किया नमन

Congress took out Jai Hind Yatra, paid homage to revolutionaries at martyr memorials

लव इंडिया, मुरादाबाद। जिला व महानगर कांग्रेस की ओर से भूड़ा चौराहा महानगर कांग्रेस कैंप कार्यालय से जय हिंद यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में पूर्व सांसद दानिश अली की अगुवाई में कांग्रेसियो ने यात्रा में प्रतिभाग किया व शहीद स्मारकों पर क्रांतिवीरों को नमन किया।

पूर्व निर्घारित कार्यक्रमानुसार जिला व महानगर इकाई के सेकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व सांसद दानिश अली, जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर, महानगर अध्यक्ष हाजी जुनैद इकराम बंटी ने सबसे पहले गलशहीद स्तिथ शहीद स्मारक पर पहुंचे। जहां उनकी मजार पर चादर चढ़ाकर उन्हें श्रदासुमन अर्पित किये।

जहां से जुलूस की शक्ल में इंदिरा चौक जामा मस्जिद चौराहा जीआईसी होते हुए क़ानूगोयन चौराहा पहुंचेरास्ते मे देश भक्ति के नारों के साथ कांग्रेस नेताओं का जोश देखते ही बन रहा था। जहां सूफ़ी अम्बाप्रसाद के छापेखाने पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान वहाँ ताला लगे होने को लेकर प्रशासन की आलोचना की। बाद में दरीबा पान स्तिथ शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर राष्ट्रगान गाते हुए कार्यक्रम समाप्त कर दिया। यहां से पुर्व सांसद कांग्रेस के जिला कार्यालय का मुआयना करते हुए बापस चले गये।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विनोद गुम्बर, महानगर अध्यक्ष जुनैद क़ुरैशी,सुधीर पाठक,ख़ुशतर मिर्जा, अमीरुल जाफरी, अनूप दुबे,असलम खुर्शीद, रिज़वान क़ुरैशी, अफसर खान,नजाकत ठेकेदार, जावेद नबी, अनुभव मेहरोत्रा, असद मौलाई,विवेक गुप्ता, विवेक अग्रवाल, विजय राज सैनी, राजेशपाल, आज़म खा, मो अब्बास, कृष्ण कुमार काले,राजेश पाल,पूनम कश्यप, वसीम अहमद, शमीम चौधरी, अनील शर्मा, अजय गोपाल रस्तौगी, श्यामबाबू वाल्मीकि, श्यामसरण एडवोकेट, तरुण गुप्ता, गौरव सिंह, बबन खां,समेत सेकड़ो कांग्रेसी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!