Horoscope: 19 जून को शुक्रदेव का दिन, इसलिए सोच समझकर कार्य की रूपरेखा तय करें…

मेष राशि :- आज का दिन कुछ खास नहीं दिखाई दे रहा है।आज आपको कुछ परेशानियों और कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपके मन में किसी न किसी बात को लेकर उलझन भी रहेगी।
वृषभ राशि :- आज हर काम बहुत ही संयम से करने की जरूरत है।आज व्यापारियों को भी संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। आज आपके लिए धन लाभ और बचत के अच्छे योग बन रहे हैं।
मिथुन राशि :- आज घरेलू मामले में कुछ हद तक परेशानियां रह सकती हैं। माता के स्वास्थ्य में कमजोरी आ सकती है।परिवार में आपसी तालमेल एवं सौहार्द की कमी होगी।
कर्क राशि :- आज कुछ महत्वपूर्ण कार्य अभी अधूरे रहने वाले हैं उन्हें पूरा करने का प्रयास जरूर करें।गलत संगति या नशे की लत से बचें।
सिंह राशि :- समाज में मान सम्मान मिलेगा।सामाजिक क्षेत्र में लोग आपसे काफी प्रसन्न होंगे।नौकरीपेशा लोगों को और व्यापारियों को लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ व्यावसायिक योग्यताओं को निखारने का अवसर प्राप्त होगा।
कन्या राशि :- व्यावसायिक गतिविधियों में काफी ज्यादा व्यस्त रहने वाले हैं।कुछ लोगों को आज अपनी संतान के वैवाहिक प्रयासों में सफलता मिल सकती है। आज आपको माता के स्वास्थ्य के कारण कुछ चिंता रहेगी।
तुला राशि :- आज आपका कोई गलत निर्णय परेशानी में डाल सकता है।इसलिए थोड़ा सोच समझकर ही कोई फैसला करें।जायदाद के मामलों में कोई पेशेवर व्यक्ति परेशानियां दे सकता है, किन्तु बुद्धिमत्ता व सावधानी से आप बच सकते है।
वृश्चिक राशि :- आज किसी स्त्री के कारण आपको मानसिक प्रताड़ना का शिकार होना पडे़गा।प्रेम प्रसंगों के लिहाज से यह समय तनावपूर्ण हो सकता है। क्रोध से बचें। पक्षियों को दाना डालें।
धनु राशि :- आज का दिन पूंजी निवेश के मामले में बहुत ही लाभकारी साबित होने वाला है।आज आपको पूंजी निवेश से लाभ मिलेगा।अत्यधिक परिश्रम व अनियमित दिनचर्या के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा।धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा।
मकर राशि :- आज अपने मित्रों और सहकर्मियों के साथ उचित व्यवहार करने के लिए कुछ अधिक प्रयास करने होंगे।उदर संक्रमण,पाचन संस्थान के रोग परेशान करेंगे।
कुंभ राशि :- आज यात्रा के योग बन रहे हैं।किसी अजनबी पर भरोसा न करें।आज संघर्ष अधिक होगा।अधिक परिश्रम करने से आपकी सेहत पर बुरा असर भी पड़ सकता है।
मीन राशि :- आज प्रत्यक्ष रूप से शत्रुओं से परेशानी होगी।सोच समझकर कार्य की रूपरेखा तय करें।आज करीबी व्यक्ति के सहयोग से मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।