APNA DAL- K : मनमानी करने वाले private schools पर DM, Sambhal की तर्ज पर कार्रवाई हो

लव इंडिया, मुरादाबाद। APNA DAL- K मनमानी करने वाले private schools पर संभल की तर्ज पर कार्रवाई हो। इस मांग को लेकर मण्डल अध्यक्ष डॉ० रामेश्वर दयाल तुरैहा के नेतृत्व में अपना दल (कमेरावादी) के पदाधिकारी/कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे। इस दौरान, सात बिन्दुओं पर तत्काल कार्यवाही की माँग की है।

अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के दौरान मंडल अध्यक्ष डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने कहा कि लाईनपार में स्थित कैल्टन इंगलिश हाईस्कूल में हो रही मनमानी, अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगायी जाये।

अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के दौरान मंडल अध्यक्ष डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने कहा कि जनपद में लगभग 30 प्रतिशत चल रहे अवैध प्राईवेट स्कूलों को तत्काल बन्द कराया जाये। प्राईवेट स्कूलों द्वारा प्रतिवर्ष नये पाठ्यक्रम व ड्रेस बदलने पर तत्काल रोक लगायी जाये तथा प्राईवेट स्कूलों द्वारा एनुअल व अन्य कार्यक्रमों के नाम पर अवैध धन वसूली व गर्मी की छुटटी में फीस, वैन व बस की फीस वसूलन पर तत्काल रोक लगायी जाये।

अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के दौरान मंडल अध्यक्ष डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने कहा कि प्राईवेट स्कूलों द्वारा प्रति वर्ष डोनेशन व मासिक शुल्क वृद्धि एवं नये एडमीशन व रि-एडमीशन के नाम पर अवैध धन वसूली को तत्काल रोका जाये। प्राईवेट स्कूलों द्वारा निजी संस्थाओं/एजेन्सियों से पाठ्यक्रम व ड्रेस खरीदने की बाध्यता को तत्काल समाप्त किया जाये तथा दुकानदार किसी भी प्रकार का कच्चा/पक्का बिल नहीं देते, इस पर कार्यवाही की जाये।

अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के दौरान मंडल अध्यक्ष डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने कहा कि प्राईवेट स्कूलों में आरक्षित वर्ग के बच्चों को मिलने वाले आरक्षण को सख्ती से लागू किया जाये। प्राईवेट स्कूलों द्वारा एनुअल व अन्य कार्यक्रमों के नाम पर अवैध धन वसूली व गर्मी की छुटटी में फीस, वैनव बस की फीस वसूलन पर तत्काल रोक लगायी जाये।

इस दौरान, ठाकुर मंजू राठौर, अंकित ठाकुर, धर्मेंद्र कश्यप, राकेश श्रीवास्तव, ओमकार कश्यप, प्रवेश देवी, आंचल कश्यप, बाबू खान, राहुल सागर आदि मौजूद रहे।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!