
लव इंडिया, मुरादाबाद। 20 अप्रैल को अखिल भारतीय अंबेडकर युवक संघ का प्रतिनिधि मंडल जिला रामपुर के सैफनी क्षेत्र के गांव में दलित बच्ची के साथ हुई दरिंदगी के प्रकरण में पीड़ित परिवार से मिला और घटना के बारे में जानकारी की तथा प्रशासन से मांग की है कि घटना की निष्पक्ष जांच की जाय और दरिंदे को फांसी की सजा दिलाई जाए।
इस दौरान, अंबेडकर युवक संघ ने पीड़ित परिवार को सरकार से एक करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता दी जाए तथा दरिंदे के घर पर बुलडोजर चलाया जाए ताकि क्षेत्र में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो।
प्रतिनिधि मंडल में अंबेडकर संघ के अध्यक्ष महावीर प्रसाद मौर्य, राष्ट्रीय प्रवक्ता एमपी सिंह, मेघराज सिंह, शिवम बौद्ध, सोनू कुमार और सैफनी निवासी अंबेडकर संघ के आजीवन सदस्य राधेश्याम राही उपस्थित रहे ।

Hello world.