Noida के Max Hospital ने मुरादाबाद में शुरू की Neuro Surgery OPD सेवाएं
मुरादाबाद, दिसंबर 27, 2025: मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नोएडा ने मुरादाबाद के यूनाइटेड हॉस्पिटल में न्यूरोसर्जरी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की। इस ओपीडी का शुभारंभ मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नोएडा के न्यूरोसर्जरी विभाग के प्रिंसिपल कंसल्टेंट एवं यूनिट हेड डॉ. प्रांकुल सिंघल, न्यूरोसर्जरी विभाग के डाॅ .फसाद खान और यूनाइटेड हॉस्पिटल, मुरादाबाद के मालिक डॉ. मोइन खान की उपस्थिति में किया गया।
डॉ. प्रांकुल सिंघल और डॉ. फहाद खान प्रत्येक माह के पहले और तीसरे गुरुवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक यूनाइटेड हॉस्पिटल, मुरादाबाद में उपलब्ध रहेंगे, जहां वे मरीजों को प्राथमिक परामर्श और फॉलो-अप सेवाएं प्रदान करेंगे।
ओपीडी लॉन्च के दौरान मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नोएडा के न्यूरोसर्जरी विभाग के प्रिंसिपल कंसल्टेंट एवं यूनिट हेड डॉ. प्रांकुल सिंघल ने कहा ‘इन स्पेशलाइज्ड ओपीडी सेवाओं के माध्यम से हमारा उद्देश्य एडवांस न्यूरोसर्जिकल केयर को मरीजों के और करीब लाना है। एंडोस्कोपिक ब्रेन और स्पाइन सर्जरी, कॉम्प्लेक्स ब्रेन ट्यूमर मैनेजमेंट और मिनिमली इनवेसिव तकनीकों में हमारी विशेषज्ञता के साथ हमारा फोकस प्रिसाइज़, सुरक्षित और पेशेंट सेंट्रिक ट्रीटमेंट प्रदान करना है।
मिनिमली इनवेसिव और प्रिसिशन-गाइडेड सर्जिकल सॉल्यूशंस से न केवल मरीजों की सेपटी बढ़ती है, बल्कि रिकवरी भी तेज होती है। यह पहल न्यूरोलॉजिकल और स्पाइन डिसऑर्डर से पीड़ित मरीजों के लिए समय पर कंसल्टेशन और इंटरवेंशन को संभव बनाएगी, जिससे ट्रीटमेंट आउटकम बेहतर होंगे।”
मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नोएडा के न्यूरोसर्जरी विभाग के कंसल्टेंट डॉ. फहाद खान ने कहा “कई न्यूरोलॉजिकल और स्पाइन से जुड़ी समस्याएं अगर शुरुआती चरण में अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा देखी जाएं तो उन्हें प्रभावी ढंग से मैनेज किया जा सकता है। मुरादाबाद में ओपीडी सेवाओं के विस्तार से अब मरीजों को लोकल लेवल पर एक्सपर्ट गाइडेंस, एक्युरेट डायग्नोसिस और सही ट्रीटमेंट प्लानिंग मिल सकेगी, साथ ही जरूरत पड़ने पर मैक्स हॉस्पिटल, नोएडा में एडवांस सर्जिकल केयर तक सहज पहुंच सुनिश्चित होगी।”

मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नोएडा की न्यूरोसाइंसेज़ टीम कॉम्प्लेक्स ब्रेन ट्यूमर सर्जरी, न्यूरो-ऑन्कोलॉजी और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ फुल एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी में व्यापक अनुभव रखती है। मिनिमली इनवेसिव तकनीकों के जरिए मरीजों को तेज रिकवरी और बेहतर परिणाम सुनिश्चित किए जाते हैं।

Hello world.