लव इंडिया मुरादाबाद। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवम् जाने-माने समाजशास्त्री डॉ. विशेष गुप्ता ने टीएमयू के स्टुडेंट्स को संबोधित करते हुए कहा, युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी संपदा है। स्टुडेंट्स को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहकर सामाजिक सरोकारों, सेवा भावना, अनुशासन और नेतृत्व के गुणों को भी अपने जीवन में उतारना चाहिए।
डॉ. गुप्ता बोले, एनसीसी, एनएसएस और रोवर्स-रेंजर्स जैसे संगठन युवाओं को देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का एक प्रभावी मंच प्रदान करते हैं। डॉ. गुप्ता तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के डीन स्टुडेंट्स वेलफेयर ऑफिस के तत्वावधान में सत्र 2026-27 के नवप्रवेशित स्टुडेंट्स के लिए ऑडी में आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
ख़ास बातें कुलपति प्रो. वीके जैन ने की ओरिएंटेशन कार्यक्रम की अध्यक्षता रुचि मुताबिक क्लबों और संगठनों से जुड़कर निभाएं सक्रिय भूमिका डीएसडब्ल्यू प्रो. एमपी सिंह के निर्देशन में हुआ ओरिएंटेशन कार्यक्रम स्टुडेंट्स ने दीं देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
कार्यक्रम में टीएमयू स्टुडेंट क्लब्स- टीएससी, राष्ट्रीय सेवा योजना- एनएसएस, एनसीसी- गर्ल्स विंग और रोवर्स एंड रेंजर्स की ओर से अपनी-अपनी गतिविधियों और सहभागिता के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवागंतुक स्टुडेंट्स को यूनिवर्सिटी के विभिन्न छात्र संगठनों, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों और व्यक्तित्व विकास के अवसरों से परिचित कराना रहा। इससे पूर्व मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सामूहिक राष्ट्रगान के संग कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए टीएमयू के कुलपति प्रो. वीके जैन ने कहा, यूनिवर्सिटी लाइफ केवल कक्षाओं और पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं होती। सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां स्टुडेंट्स के सर्वांगीण विकास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक दायित्वों को निखारने में अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने नवप्रवेशित स्टुडेंट्स से आह्वान किया कि वे अपनी रुचि के अनुसार विभिन्न क्लबों और संगठनों से जुड़कर सक्रिय भूमिका निभाएं।
डीन स्टुडेंट्स वेलफेयर प्रो. एमपी सिंह के निर्देशन में आयोजित इस समारोह में स्टुडेंट्स ने देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। गीत, नृत्य और नाटकों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की भावना को अभिव्यक्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान नशामुक्ति और राष्ट्र निर्माण पर आधारित एक विशेष प्रस्तुति दी गई, जिसने युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए राष्ट्र निर्माण का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर टीएमयू स्टूडेंट क्लब्स के कोऑर्डिनेटर श्री दीपक मलिक, एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. रवि प्रकाश सिंह, एनसीसी की सीटीओ डॉ. उपासना, डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर (रोवर) डॉ. विनोद कुमार जैन के संग-संग संबंधित अधिकारी, शिक्षकगण और नवप्रवेशित स्टुडेंट्स उपस्थित रहे। अंत में सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया।
लव इंडिया मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ कंप्यूटिंग साइंसेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी-सीसीएसआईटी और कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग की ओर से 07…
लव इंडिया, मुरादाबाद। शारदीय नवरात्र पर्व को देखते हुए विश्व हिंदू परिषद, मुरादाबाद महानगर से जुड़े कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को संबोधित…
लव इंडिया मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के स्टुडेंट्स की उत्कृष्ट प्रतिभा और पेशेवर दक्षता ने एक बार फिर यूनिवर्सिटी को गौरवान्वित किया…
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी,मुरादाबाद के डीएलएड विभाग एवम् फैकल्टी ऑफ एजुकेशन के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवम् पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री…
लव इंडिया मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद ने वैश्विक उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए प्रतिष्ठित टाइम्स हायर एजुकेशन-…
मुरादाबाद। शिवसेना पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक होटल मानसरोवर पैराडाइज में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों और भ्रष्टाचार के…
लव इंडिया मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के टीएमयू इन्क्यूबेशन फाउंडेशन- टीएमआईएफ और शिक्षा मंत्रालय की एआईसीटीई- डीओएसईएल-इन्नोवेशन सेल के संयुक्त तत्त्वावधान में…
मुरादाबाद। शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में शिवसेना पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी महोदय से भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने…
लव इंडिया मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय,मुरादाबाद में पर्वाधिराज दशलक्षण महापर्व का दस दिवसीय आयोजन श्रद्धा, आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास की अद्भुत छटा…
लव इंडिया,मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद में दस लक्षण महापर्व के अष्टम दिवस उत्तम आकिंचन्य धर्म श्रद्धा, भक्ति, उल्लास और आध्यात्मिकता के साथ…
लव इंडिया, मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय के तीर्थंकर महावीर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (टिमिट) में विद्यार्थियों के ज्ञान, तर्कशक्ति एवं कॉर्पोरेट जगत…
लव इंडिया मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद में दसलक्षण महापर्व का अष्टम दिवस उत्तम त्याग धर्म श्रद्धा, भक्ति, उल्लास और आध्यात्मिक भावनाओं के…
लव इंडिया मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू), मुरादाबाद में दसलक्षण महापर्व के सातवें दिवस उत्तम तप धर्म का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास…
लव इंडिया, मुरादाबाद। स्टेशन रोड स्थित होटल प्रेम चुनरिया में शिवसेना पदाधिकारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छत्रपति शिवाजी महाराज…
लव इंडिया मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय (टीएमयू), मुरादाबाद में दशलक्षण महापर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। उत्तम आर्जव धर्म के…
दशलक्षण महापर्व के द्वितीय दिवस पर पूजन, आरती, भक्तामर पाठ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय- टीएमयू, मुरादाबाद में अनादि…
लव इंडिया मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) परिसर, मुरादाबाद में पर्वाधिराज दसलक्षण महापर्व-2026 का शुभारंभ आज अत्यंत भव्य एवं भक्तिमय वातावरण में हुआ।…
लव इंडिया मुरादाबाद। किसानों और ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ, जनपद मुरादाबाद ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। संगठन…