Yes Wonder Women Club ने प्रिया अग्रवाल समेत कई का किया सम्मान

लव इंडिया, मुरादाबाद। Yes Wonder Women Club की महिलाओं द्वारा Holiday regency मे एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था की सभी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर आयोजन को यादगार बना दिया।


कार्यक्रम की शुरुआत सम्मान समारोह से हुई, जिसमें एक्सक्यूटिव डायरेक्टर प्रिया अग्रवाल डायरेक्टर जनरल रीना मल्होत्रा हेड एडवाइजरी सोनल अग्रवाल, जनरल सेकेट्री राधिका वीज, शालिनी अग्रवाल ट्रेसरार, तान्या भाटिया चीफ पेट्रोन, अनु ढल वाईस प्रेजिडेंट, नंदिनी अग्रवाल,वाईस प्रेजिडेंट बनाई गई साथ ही समस्त कार्यकारिणी को सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर महिलाओं ने आपसी सौहार्द, एकता एवं महिला सशक्तिकरण का संदेश भी दिया। साथ ही 100 आँगनवाड़ियों के पुन मरम्मत का कार्य भी शुरू करने हेतु आगे की रणनीति बनाई गयी यस वंडर वीमेन क्लब समाज मे महिला सशक्तकरण का उदहारण है जिसमे समाज मे महिलाओ को आगे बढ़ाने को प्रोत्साहन दिया है। विभिन्न प्रकार से समाज को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है उपस्थित सभी सदस्यों ने संस्था द्वारा आयोजित इस अनूठे कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की बात कही।


महिलाओं ने पूल पार्टी, मनोरंजक गेम्स, संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया। रंग-बिरंगी सजावट और खुशनुमा माहौल ने पूरे आयोजन को आकर्षण का केंद्र बना दिया। कार्यक्रम में संस्था की पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। पूरे आयोजन का वातावरण उत्साह, आनंद और उमंग से भरपूर रहा।


कार्यक्रम में अध्यक्ष रुपाली अग्रवाल, सोनल अग्रवाल, रीना मल्होत्रा, नंदिनी अग्रवाल, राधिका बिज़, शालिनी अग्रवाल, सोनम अग्रवाल,सुप्रिया पुगला, सुगंधा पुगला, शीतल अग्रवाल, दीपिका मुंजीयाल, गीतिका अग्रवाल, चीनू जैन आदि महिलाएं शामिल रही।

error: Content is protected !!