भर्तृहरि ने राजपाट त्यागा और बन गए गुरु गोरखनाथ के अनुयायी

आज राजयोगी राजा भर्तृहरि का नाटक मंचन हुआ

लव इंडिया, संभल। 24 सितंबर को नगर पालिका परिषद, संभल में श्री रामलीला कमेटी द्वारा राज योगी राजा भरथरी के नाटक का मंचन हुआ। जिसमें सर्वप्रथम भगवान श्री गणेश जी का पूजन मुख्य अतिथि एएसपी कुलदीप सिंह,सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार एवं अधिशासी अधिकारी मणि भूषण तिवारी द्वारा किया गया।


तदुपरांत रामलीला मंडली द्वारा राजा भर्तृहरि के नाटक मंचन से पूर्व राजा भर्तृहरि जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि राजा भर्तृहरि, जिन्हें योगी भर्तृहरि के नाम से भी जाना जाता है, उनके जीवन की कहानी भारतीय लोक कथाओं और नाटकों का एक लोकप्रिय विषय है। राजा के वैराग्य और संन्यासी बनने की कहानी पर आधारित नाटक, लोकगाथा और किस्से समय-समय पर विभिन्न मंचों पर प्रस्तुत किए जाते हैं।


तत्पश्चात कलाकारों द्वारा नाटक का मंचन प्रारंभ किया गया।भर्तृहरि का अपनी पत्नी पिंगला से गहरा प्रेम था। एक बार वे शिकार पर गए और एक सैनिक की चिता में उसकी पत्नी के सती होने का दृश्य देखा। इस घटना ने उन्हें पत्नी के प्रेम पर शक करने पर विवश किया। जब उन्होंने रानी की परीक्षा ली, तो पिंगला ने उनके झूठे निधन का समाचार सुनकर अपने प्राण त्याग दिए। पिंगला की मृत्यु से दुखी होकर राजा भर्तृहरि को गुरु गोरखनाथ ने रास्ता दिखाया। उन्होंने ही पिंगला को पुनर्जीवित किया और राजा भर्तृहरि को संसार का मोह त्यागकर उनका शिष्य बनने को कहा।

इसके बाद भर्तृहरि ने राजपाट त्याग दिया और गोरखनाथ के अनुयायी बन गए। वे एक प्रसिद्ध संत बने और उन्होंने नीतिशास्त्र, वैराग्य और शृंगार शतक जैसे ग्रंथों की रचना नाट्य मंचन को देखकर श्रद्धालुओं में आस्था का संचार हुआ। कार्यक्रम के दौरान शुक्ला आर्ट ऑफ ग्रुप द्वारा मां दुर्गा द्वारा रक्तबीज वध का बहुत ही मनमोहन एवं दर्शनीय नाट्य कला प्रस्तुत की गई। जिसे देखकर पंडाल में मां दुर्गा के जयकारे लगने लगे। रामलीला कमेटी द्वारा अतिथि गणों का पटका व माल्यार्पण कर स्वागत – सम्मान किया गया।


आज कार्यक्रम में कशिश कौशल, सौरभ मुखिया, अनंत गर्ग, समीर, राजकुमार शर्मा, प्रभाकर शुक्ला, मुकेश शर्मा, कैलाश गुप्ता, वैभव गुप्ता,पंकज सांख्यधर, अनुराग गुप्ता अन्नू, राजीव, वंश, अभिषेक, उमेश सैनी , निहाल, उज्ज्वल सक्सेना, तरंग, अभिलाष शुक्ला, अजय दिवाकर आदि उपस्थित। अध्यक्ष अनंत अग्रवाल एवं वैभव गुप्ता प्रवंधक ने व्यवस्था संभाली। मंच का संचालन उमेश शर्मा द्वारा किया गया।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!