
मुरादाबाद। अखिल भारतीय वाल्मीकि नवयुवक संघ के तत्वाधान में प्रयागराज स्थित केंद्रीय कार्यालय 16 न्याय मार्ग ऋषिकुल उच्च माध्यमिक विद्यालय में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पुन्नू लाल बाल्मीकि ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाराष्ट्र कल्याण से आए राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन कंडारे व संचालन राष्ट्रीय महामंत्री जगदीश प्रसाद बाल्मिकी नंद ने की अधिवेशन में भारत के अनेक राज्यों से आए सैकड़ो लोग ने उपस्थिति दर्ज कराई जिसमें सर्व समिति से मुरादाबाद के वीर अमरजीत सिंह काका को प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश चुना गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वल करते राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन कंडारे व नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश अमरजीत सिंह काका ने संयुक्त रूप से किया।