Sambhal के मंदिरों को 7 करोड़ देने पर Thank you योगी जी: डॉ. अरविंद गुप्ता


लव इंडिया संभल। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा संभल के 68 तीर्थ 19 कूपों का विशेष संज्ञान लेकर उनके जीर्णोद्धार एवं परिक्रमा पथ निर्माण हेतु 7 करोड रुपए मुक्त करने पर हिंदू जागृति मंच ने प्रसन्नता व्यक्त की।

एक दूसरे को लड्डू प्रसाद खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की


सूरज प्लाजा में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चित्र पर हिंदू जागृति मंच के कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा की और प्रसाद स्वरूप लड्डुओं का भोग लगाकर एक दूसरे को लड्डू प्रसाद खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की।

यहां की धार्मिक जनता कृतज्ञता व्यक्त करती है

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि संभल के मंदिरों को 7 करोड रुपए देने पर यशस्वी मुख्यमंत्री को संभल वासियों की ओर से हार्दिक धन्यवाद है एवं यहां की धार्मिक जनता कृतज्ञता व्यक्त करती है।

प्रत्येक तीर्थ का एक ट्रस्ट बनाकर पुरोहित नियुक्त किया जाना चाहिए

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सभी 68 तीर्थ और 19 कूपों का सीमांकन करने और उनके जीर्णोद्धार के लिए पर्याप्त धनराशि प्रदान करने की भी पुरजोर मांग की।
समाजसेवी परीक्षित मोंगिया ने कहा कि सभी 68 तीर्थों के जीर्णोद्धार के उपरांत जिला प्रशासन की ओर से प्रत्येक तीर्थ का एक ट्रस्ट बनाकर वहां पुरोहित नियुक्त किया जाना चाहिए।

पुरोहित का भरण पोषण हेतु न्यूनतम मानदेय देने की व्यवस्था

तीर्थ और मंदिर की स्थाई आमदनी अथवा अनुदान सुनिश्चित करते हुए सरकारी अनुदान अथवा मानदेय देना सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने संभल के सभी 68 तीर्थ मंदिरों की देखभाल कर रहे पुरोहित का भरण पोषण हेतु न्यूनतम मानदेय देने की व्यवस्था करने को कहा।

24 कोसीय परिक्रमा पथ को दिव्य भव्य बनाने की शासन से पुरजोर मांग


हिंदू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने 24 कोसीय परिक्रमा पथ को दिव्य भव्य बनाने की शासन से पुरजोर मांग की। पर्यटन विभाग को समय रहते इस और ध्यान देने का आग्रह किया।

संभल की पहचान 68 तीर्थ 19 कूपों से

हिंदू जागृति मंच के डॉ. बी पी सिंह चाहल ने कहा की संभल की पहचान 68 तीर्थ 19 कूपों से है। यह पहचान दिव्य भव्य बनाने के लिए जिला प्रशासन ने जो परिश्रम किया है उसके लिए तथा उत्तर प्रदेश शासन के लिए संभल की जनता धन्यवाद देती है और कृतज्ञता व्यक्त करती है।

7 करोड रुपए मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त


हिंदू जागृति मंच के सुभाष चंद्र शर्मा, राजेंद्र सिंह गुर्जर, अरुण कुमार अग्रवाल, वैभव गुप्ता, डॉ. अरविंद कुमार गुप्ता, अजय कुमार शर्मा, परीक्षित मोंगिया, सुरेश कुमार, राजू श्रीमाली आदि अनेक सदस्यों ने पर्यटन विभाग द्वारा संभल को 7 करोड रुपए मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

सभी तीर्थ के जीर्णोद्धार एवं परिक्रमा पथ निर्माण के लिए और अधिक अनुदान की मांग की

सभी तीर्थ के जीर्णोद्धार एवं परिक्रमा पथ निर्माण के लिए और अधिक अनुदान की मांग की। प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी सदस्यों ने मुख्यमंत्री के चित्र पर पुष्प वर्षा करते हुए उन्हें लड्डू प्रसाद का भोग लगाया और लड्डू एक दूसरे को खिलाकर गर्व और गौरव व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अरविंद कुमार गुप्ता ने की संचालन अरुण कुमार अग्रवाल ने किया।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!