देवेंद्र वार्ष्णेय बने अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, मेरठ प्रांत के जिलाध्यक्ष

लव इंडिया, संभल। ग्राहकों को उसके अधिकारों को दिलाने हेतु बने संगठन अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत मेरठ प्रांत ने ग्राहक आंदोलन को गति प्रदान करने के उद्देश्य से संभल के जिलाध्यक्ष पद पर उपभोक्ता मामलों के जाने माने अधिवक्ता देवेंद्र वार्ष्णेय को मनोनीत किया है।


मंडी धनौरा जिला अमरोहा में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सवनीत दिनकर की उपस्थिति में प्रदेश संगठन मंत्री मेरठ प्रांत नरेंद्र शर्मा ने वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र वार्ष्णेय को संभल जिले का जिलाध्यक्ष मनोनीत करने की घोषणा करते हुए कहा कि देवेंद्र वार्ष्णेय पिछले 35 वर्षों से ग्राहक आंदोलन से जुड़े है उनके जिलाध्यक्ष नियुक्त होने से जिले में उपभोक्ता आंदोलन को मूर्त रूप मिलेगा l ग्राहकों को उनके अनुभवों का लाभ निश्चित रूप से मिलेगा।


ज्ञात हो कि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का आनुषंगिक संगठन है अधिवक्ता देवेंद्र वार्ष्णेय जिले के कई सामाजिक संगठन से पूर्व से जुड़े है पूर्व में अधिवक्ता परिषद ब्रज संभल के जिलाध्यक्ष पद रहकर संगठन को विस्तार देने में उनकी आह भूमिका रही है l

error: Content is protected !!