
उमेश लव, लव इंडिया, मुरादाबाद। साहित्य, कला, संस्कृति और संवाद का महाकुंभ कहे जाने वाले उदीषा चौपाला साहित्योत्सव का शुभारंभ गुरुवार को गांधी मैदान, बुद्धि विहार में भव्य रूप से हो गया। 22 से 26 जनवरी तक चलने वाले इस पांच दिवसीय उत्सव में साहित्य, रंगमंच, लोककला, संगीत, सिनेमा और समकालीन विमर्श के विविध रंग देखने को मिलेंगे।

🔹उद्घाटन समारोह में विशिष्ट जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी
साहित्योत्सव का उद्घाटन
अपराह्न 1:30 बजे दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड अभिनेता आशुतोष राणा, महापौर विनोद अग्रवाल, मंडल आयुक्त आंजनेय कुमार सिंह, जिलाधिकारी अनुज कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल और नगर विधायक रितेश गुप्ता सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बुद्धि विहार स्थित गांधी मैदान में उदीषा चौपला साहित्योत्सव का दीप प्रज्वलित करते फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा,महापौर विनोद अग्रवाल,मंडलायुक्त अंजनेय कुमार सिंह,जिलाधिकारी अनुज सिंह,डीआईजी मुनिराज जी,एसएसपी सतपाल अंतिल,नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल, वीसी सचिन माहेश्वरी,नगर विधायक रितेश गुप्ता,एमएलसी सतपाल सैनी,भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल,महानगर अध्यक्ष गिरीश भांडुला,कंचन खन्ना, विकास चौधरी,बबीता,बाल सुंदरी तिवारी व संचालन करते माधव शर्मा व अन्य भरत नाट्यम की प्रस्तुति देतीं छात्राएं।

🔹 22 जनवरी: सांस्कृतिक विरासत और कला पर केंद्रित पहला दिन
साहित्योत्सव के पहले दिन मुरादाबाद की सांस्कृतिक विरासत और कलात्मक परंपराओं पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही शास्त्रीय और लोकप्रिय सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी, जो दर्शकों को भारतीय संस्कृति की विविधता से रूबरू कराएंगी।

🔹 23 जनवरी: बसंत पंचमी पर माँ शारदे का वंदन
बसंत पंचमी के अवसर पर माँ शारदे का वंदन, विचार संवाद, नाटक मंचन और गुरुभाव के साथ लोकमयी सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। यह दिन साहित्य और लोकसंस्कृति को समर्पित रहेगा।

🔹 24 जनवरी: उत्तर प्रदेश दिवस और जेन-जी संवाद
उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर बच्चों और जेन-जी के साहित्य, मीडिया और भाषाई धरोहर पर संवाद होगा। नौटंकी ‘सुल्ताना डाकू’, परंपरा और आधुनिकता के बीच विमर्श तथा सांस्कृतिक संध्या में ऊर्जावान स्त्री स्वर कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

🔹 25 जनवरी: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विशेष आयोजन
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर संस्कृति, प्रशासन, सिनेमा और विज्ञान जैसे विषयों पर संवाद होंगे। इस दिन नाटक, कव्वाली, कविता पाठ और मुशायरे का आयोजन भी किया जाएगा।

🔹 26 जनवरी: गणतंत्र उत्सव और समापन कार्यक्रम
गणतंत्र दिवस पर दास्तानगोई, ज्ञान परंपरा, स्त्री संवेदना, ओटीटी प्लेटफॉर्म और पुस्तकों पर चर्चाएं होंगी। इसी दिन साहित्योत्सव का समापन होगा।

🔹 चार भव्य मंच, हजारों दर्शकों की क्षमता
साहित्योत्सव के लिए चार मंच बनाए गए हैं—
दुष्यंत कुमार मंच – 15,000 दर्शक क्षमता
रामगंगा लांस – 2,000 दर्शक क्षमता
जॉन एलिया मंच – 250 दर्शक क्षमता
भिखारी ठाकुर मंच – ओपन स्टेज (चलते-चलते कार्यक्रम देखने की सुविधा)

🔹 आम जनता के लिए निःशुल्क प्रवेश
साहित्योत्सव में वीआईपी और मीडिया गैलरी के साथ-साथ आम जनता के लिए निःशुल्क प्रवेश की व्यवस्था है। मोबाइल से QR कोड स्कैन कर आसानी से पब्लिक रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। किसी प्रकार का प्रवेश शुल्क नहीं है।

🔹 आकर्षण: माँ शारदे का मंडप से सैंड आर्ट तक
प्रवेश द्वार पर माँ शारदे का भव्य मंडप है, जहां माँ सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई है। पुस्तक दान केंद्र पर एक पुस्तक दान करने पर पांच रुपये का कूपन दिया जा रहा है। लोकनृत्य, सरस हाट, फूड जोन, बच्चों के लिए गेम जोन, वैदिक गांव और बाहर निकलते समय विश्वप्रसिद्ध रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट प्रदर्शनी विशेष आकर्षण है।

🔹 सुदर्शन पटनायक होंगे मुख्य आकर्षण
पद्मश्री से सम्मानित सुदर्शन पटनायक, जिन्होंने विश्व के 100 से अधिक देशों में अपनी रेत कला का प्रदर्शन किया है, मुरादाबाद में पुरी समुद्र तट की जीवंत अनुभूति प्रस्तुत करेंगे। उनकी रचनाएं सौंदर्य के साथ सामाजिक चेतना का संदेश भी देंगी।

मुरादाबाद। बुद्धि विहार स्थित गांधी मैदान में उदीषा चौपला साहित्योत्सव की फोटो गैलरी में लगे फोटो जर्नलिस्ट सुहेल खां के फोटो को सराहना करते स्कूल के छात्र। कई लोगों ने फोटो प्रदर्शनी लगाई है। वर्ल्ड लाइव एआर रहमान, वर्ल्ड लाइव असलम वारसी, विवेक शंकधार,राजेश राजा,हिमांशु बंसल,आदित्य व अन्य रहे।

Hello world.