जेसीबी से फसल बर्बाद करने व जान से मारने की धमकी में रिपोर्ट
लव इंडिया, मुरादाबाद। थाना पाकबड़ा क्षेत्र में खेती की जमीन पर अवैध रूप से जेसीबी मशीन से खुदाई कर फसल को तहस-नहस करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित मुस्तकीम अहमद पुत्र मुंताज हुसैन निवासी किसरोल, मुरादाबाद की तहरीर पर पाकबड़ा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपित मुरादाबाद के जाने-माने बड़े निर्यातक बताए जाते हैं।

पीड़ित के अनुसार, उन्होंने 28 जनवरी 2026 को जनसुनवाई समाधानित शिकायत निवारण प्रणाली उत्तर प्रदेश के माध्यम से संदर्भ संख्या 40013526003945 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि इलाही शमशी पुत्र इरशाद इलाही निवासी हयातनगर पीरजादा मुरादाबाद और हाजी जाबिर पुत्र भोले निवासी लादपुर ने उनकी जमीन गाटा संख्या 376 पर अवैध रूप से चूना डाल दिया तथा खेती योग्य भूमि को खोदने की तैयारी शुरू कर दी।
आरोप है कि 29 जनवरी 2026 की सुबह करीब 7 बजे दोनों व्यक्तियों ने जेसीबी मशीन से जमीन की लगभग चार फीट गहरी खुदाई कर दी, जिससे बरसीन की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

पीड़ित ने पुलिस से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपित मुरादाबाद के जाने-माने बड़े निर्यातक बताए जाते हैं।

Hello world.