ISIS के ऑनलाइन मॉड्यूल से जुड़ा युवक ATS के हत्थे चढ़ा, सहारनपुर का रहने वाला

मुरादाबाद से किया गया गिरफ्तार

लखनऊ/मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन ISIS के ऑनलाइन मॉड्यूल से जुड़े एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हारिस अली पुत्र रियासत अली के रूप में हुई है, जो सहारनपुर जिले के मोहल्ला मानक मऊ का निवासी बताया गया है।

ISIS से जुड़ी प्रचार सामग्री, वीडियो और संदेश साझा करता था

ATS को काफी समय से इनपुट मिल रहे थे कि कुछ लोग सोशल मीडिया और एन्क्रिप्टेड ऐप्स के जरिए युवाओं को कट्टरपंथी विचारधारा से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी इंस्टाग्राम, डिस्कॉर्ड और अन्य एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म पर फर्जी अकाउंट बनाकर ISIS से जुड़े ऑनलाइन नेटवर्क के संपर्क में था।

इंस्टाग्राम और एन्क्रिप्टेड ऐप्स के जरिए चला रहा था नेटवर्क

जांच एजेंसियों के अनुसार आरोपी विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ग्रुप बनाकर लोगों को ISIS की विचारधारा से प्रभावित करने की कोशिश कर रहा था। वह इन ग्रुपों में संगठन से जुड़ी प्रचार सामग्री, वीडियो और संदेश साझा करता था और युवाओं को अपने नेटवर्क से जोड़ने का प्रयास करता था।

ISIS के कुछ ऑनलाइन हैंडल्स के संपर्क में था

ATS के मुताबिक आरोपी भारत में ISIS की विचारधारा फैलाने और कट्टरपंथी नेटवर्क मजबूत करने की कोशिश में लगा था। जांच में यह भी सामने आया कि वह विदेश में सक्रिय ISIS के कुछ ऑनलाइन हैंडल्स के संपर्क में था और उनसे निर्देश प्राप्त करता था।

मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल उपकरण जब्त

पुख्ता सबूत मिलने के बाद ATS लखनऊ में दर्ज केस संख्या 01/2026 के तहत कार्रवाई करते हुए टीम ने 15 मार्च 2026 को मुरादाबाद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एजेंसी ने आरोपी के मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल उपकरण जब्त कर लिए हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है।

युवाओं को अपने ग्रुप में जोड़ने की कोशिश कर रहा था

अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल डेटा से आरोपी के संपर्कों और नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है।ATS के अनुसार आरोपी सोशल मीडिया पर ISIS के मीडिया चैनलों और प्रचार सामग्री से प्रभावित था और उसी के आधार पर युवाओं को अपने ग्रुप में जोड़ने की कोशिश कर रहा था।

फिलहाल आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं जांच एजेंसियां उसके संपर्क में आए अन्य लोगों की भी तलाश कर रही हैं।

आरोपी का विवरण

नाम: हारिस अली । पिता का नाम: रियासत अली। उम्र: 19 वर्ष। निवासी: मोहल्ला मानक मऊ, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!