सीमा की स्मृति में गुजरात की समीक्षा एवं शिखा को मिला सावित्री सम्मान


बरेली। मानव सेवा क्लब और भारतीय पत्रकारिता संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में लेखिका सीमा सावित्री स्मृति साहित्य सम्मान समारोह में 30 वां सीमा स्मृति साहित्य सम्मान गांधीधाम गुजरात की प्रख्यात कवयित्री समीक्षा ठाकुर को दिया गया।

बरेली की वरिष्ठ कवयित्री और साहित्यकार शिखा चंद्रा को उनके साहित्य में अविस्मरणीय योगदान के लिये 14 वां सावित्री सक्सेना साहित्य सम्मान दिया गया। राजयोगिनी आध्यात्मिक गुरु रजनी बहन को आध्यात्म में पूर्ण समर्पण के लिए शान्ति सिन्हा सम्मान दिया गया। विशेष उपलब्धियों पर डॉ. पवन सक्सेना का अभिनंदन किया गया। शतरंज के उदयीमान खिलाड़ी साईं सक्सेना को भी सम्मानित किया गया।

रोटरी भवन में हुए कार्यक्रम में बरेली के 50 से भी ज्यादा रचनाकारों को पटका, प्रशस्ति- पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान कार्यक्रम के अतिथि बीजेपी के कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की चैयरपर्सन श्रुति गंगवार, डॉ. पवन सक्सेना और क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने प्रदान किया। कार्यक्रम का प्रारंभ मां शारदे की वंदना से मधु वर्मा ने किया। वन्देमातरम शकुन सक्सेना, मीरा मोहन,प्रीती सक्सेना ने किया।

क्लब का आह्वान गीत मुकेश सक्सेना तथा सभी का स्वागत सत्येंद्र सक्सेना ने किया। संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। ब्रह्माकुमारी राजयोगिनी रजनी बहन ने नारी को सृष्टि की अदभुत रचना बताया। श्रुति गंगवार ने कहा कि नारी से ही पूरी सृष्टि का संचालन हो रहा है लेकिन समाज में नारी को अपनी जिम्मेदारी भी समझनी चाहिए।

कार्यक्रम में सुरेश बाबू मिश्र, डॉ अतुल वर्मा, नरेश मालिक, अभय भटनागर, अनिल सक्सेना, सुनील शर्मा, जितेंद्र सक्सेना, मुकेश, शोभा सक्सेना, अनिल गुप्ता, रणधीर गौड़, उपमेंद्र सक्सेना, निर्भय सक्सेना, इन्द्र देव त्रिवेदी उपस्थित रहे। सभी का आभार डा. अजय गुप्ता ने व्यक्त किया। निर्भय सक्सेना