सरकारी मशीनरी को किसी भी कीमत पर शोषण नहीं करने देंगे,चाहे धरना प्रदर्शन करना पड़े: जयवीर यादव
लव इंडिया, मुरादाबाद। जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने कहा कि पार्टी से जुड़े लोगों को घबराने की जरूरत नहीं। पूरी पार्टी हर कार्यकर्ता के साथ मजबूती से ख़डी है। उनका शोषण किसी भी क़ीमत नही होने दिया जायेगा। चाहें हमें धरना प्रदर्शन भी करना पड़े। सरकारी मशीनरी को शोषण नहीं करने देंगे।
जिला समाजवादी की पार्टी की मासिक बैठक में जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा हर नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता वोटो का निरीक्षण करते रहें सरकार की मंशा ठीक नहीं वह पी. डी.ए के वोट काटने मे लगी है। कोई भी वोट न कटने न पाए। प्रत्येक बूथ पी.डी. ए. को मजबूत करेंगे और उन्ही पर जिम्मेदारी दी जायेगी।
पूर्व प्रत्याशी लाखन सिंह सैनी ने सरकार के शिक्षण व्यवस्था पर सवाल उठाये कहा विद्यार्थियों के फ़ेल होने के कई और कारण भी हो सकते हैं। जैसे ख़राब शिक्षण-परीक्षण व्यवस्था, उनकी सामाजिक स्थिति या आर्थिक हालात, इसीलिए बच्चों को पास होने का मानसिक दबाव देना उचित नहीं है। सरकार हर पहलू पर विचार करने के बाद ही बच्चों के लिए ऐसा फ़ैसला करना चाहिए। ये निर्णय वापस लेना चाहिए। जो बच्चे उत्तीर्ण नहीं हो पा रहे हैं, उनकी व्यक्तिगत समस्या को समझने के लिए विशेष प्रयास और अतिरिक्त शिक्षण होना चाहिए।
रजनीकांत जाटव ने कहा सभी को एकजुट होकर वार्ड लेवल पर संगठन को मजबूती प्रदान करें हर वार्ड से पी डी ए के कार्यकर्ताओं को जोड़कर बूथ मजबूत करें। अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव फुरकान अली ने कहा कि हर पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता अभी से चुनाव की तैयारी जुट जाये। अगर सरकार होती है तभी आपकी पहचान होती है। अभी से संकल्प ले और जुट जाये। अंत मे गोविन्द प्रजापति की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त कर दो मिनट का मौन रखा गया।
बैठक मे मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष जयवीर सिंह यादव लाखन सिंह सैनी फुरकान अली आदित्य चौधरी नबी हसन नाजिम अली सुनीता एडवोकेट धर्मेंद्र यादव जयकुमार प्रजापति वेद प्रकाश सैनी अष्कार अली लुकमान खान प्रदीप यादव गोविंद प्रजापति अताउरहमान असलम चौधरी राशिद मलिक महमूद सैफी वाजिद अली संचित यादव मित्रपाल सिंह सुशील यादव अतुल कुमार रईस अहमद जुनैद अशरफी कुलदीप किशोर वाजिद मलिक महमूद हसन महेश दिवाकर अनुज चौधरी तहजीब आलम रामसिंह आर्य विजयपाल सिंह आदि थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने और संचालन विक्रम सिंह यादव ने किया।