कांग्रेस शासनकाल के आखिरी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का देहांत

विकिपीडिया के मुताबिक मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 मैं हुआ था। वह देश के 13 वें प्रधानमंत्री थे। साथ ही साथ वे एक अर्थशास्त्री भी थे। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में मिली जीत के बाद वे पं. जवाहरलाल नेहरू के बाद पहले ऐसे प्रधानमन्त्री बने, जिनको पाँच वर्षों का कार्यकाल सफलता पूर्वक पूरा करने के बाद लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने का अवसर मिला था। इन्हें 21 जून 1991 से 16 मई 1996 जून तक PP नरसिंह राव के प्रधानमंत्रित्व काल में केंद्रीय वित्त मंत्री के रूप में किए गए आर्थिक सुधारों के लिए भी श्रेय दिया जाता हैं।

लव इंडिया, नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का दिल्ली के एम्स में निधन हो गया है. 92 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। तबीयत बिगड़ने के बाद एम्स में भर्ती में कराया गया था. उन्हें सांस लेने में दिक्कत महसूस होने के बाद एम्स ले जाया गया जहां उनका निधन हो गया. दिल्ली कांग्रेस ने इस खबर की पुष्टि की है।

दिल्ली पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली एम्स के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया है। एम्स प्रशासन अभी कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं कह रहा है। लेकिन इमरजेंसी विभाग के एक डॉक्टर का कहना है कि उन्हें अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा गया है। उधर, सूत्रों ने बताया कि गुरुवार शाम अनाचक उनकी तबीयत खराब हो गई।

92 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री को एम्स अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया। उनके अस्पताल में भर्ती होने की वजह फिलहाल पता नहीं चल पाई है। सोशल मीडिया पर पूर्व प्रधानमंत्री के निधन की खबर चलने के बाद कांग्रेस और पार्टी के लोग एम्स के बाहर पहुंचने लगे हैं।हलचल तेज हो चुकी है।

देश की सबसे बड़ी समाचार एजेंसी ANI ने भी रॉबर्ट वाड्रा के ट्वीट को कोट करते हुए मनमोहन सिंह के निधन की सूचना दी है। हालांकि ANI ने अपनी तरफ से इस सूचना में एक भी शब्द नहीं लिखा है। प्रियंका गांधी AIIMS पहुंचीं, राहुल और खरगे बेलगावी से दिल्ली लौट रहे।

दिल्ली AIIMS में भर्ती थे मनमोहन सिंह। रॉबर्ट वाड्रा ने दी मनमोहन सिंह के निधन की जानकारी। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पत्नी एम्स में मौजूद। कुछ देर में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचेंगे AIIMSदिल्ली। AIIMS के अंदर और बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई। दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान को तैनात किए गए हैं।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!