उत्तर प्रदेश में शीतलहर ठिठुरन बढ़ी, मुरादाबाद मंडल के पांचों जिलों में घना कोहरा, गुम हुई सड़कें

उमेश लव, लव इंडिया, मुरादाबाद। साल का चौथा दिन है और मुरादाबाद घने कोहरे में लिपटा हुआ है। जनवरी की शुरुआत होते ही मुरादाबाद में कोहरे का कहर शुरू हो गया, लेकिन कल शाम के बाद से और आज सीजन का सबसे ज्यादा कोहरा देखने को मिल रहा है। कोहरे का आलम ये है कि सड़कें, पेड़-पौधे सब गुम हो गए हैं। सामने चलती गाड़ी को देख पाना भी मुश्किल हो रहा है। हाई-वे जैसे इलाकों में बहुत घना कोहरा है। वाहन चालकों को दिन में भी गाड़ियों की लाइट जलाकर चलना पड़ा। हालांकि, रिहाइशी इलाकों में मामूली राहत है। यही हाल मुरादाबाद मंडल के संभल अमरोहा रामपुर और बिजनौर जिले का है।

उत्तर प्रदेश में शीतलहर ठिठुरन बढ़ी

लखनऊ। जम्मू, हिमाचल, उत्तराखंड, लद्दाख में हो रही बर्फबारी से उत्तर प्रदेश में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के कई शहर शीत लहर की चपेट में है। राजधानी लखनऊ गोरखपुर प्रयागराज ग्रेटर नोएडा मेरठ आगरा अलीगढ़ और मुरादाबाद समेत पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिन में भी कंपकंपी छूट रही है। मौसम विभाग का कहना है, कि अगले 3 दिन ऐसी ही ठंड पड़ेगी। पहाड़ों में बर्फबारी से प्रदेश में सर्द हवाएं आ रही हैं। आने वाले दिनों में बर्फ पिघलेगी। हवा की रफ्तार तेज होगी और प्रदेश में ठंड का असर बढ़ जाएगा। इस कारण जनवरी में प्रदेश का मौसम ठंडा हो रहा है।

जम गई डल झील

दौरान कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ बर्फ से ढंक गए हैं। श्रीनगर की डल झील में बर्फ जम गई है। झीलों के साथ-साथ झरने भी जमने शुरू हो गए हैं। इसी के साथ कश्मीर में चिल्लई कलां शुरू हो गया है। चिल्लई कलां कश्मीर में उन दिनों को कहा जाता है, जब सर्दी अपने चरम पर होती है। 40 दिनों की अवधि के दौरान रातें सर्द होती हैं और दिन का तापमान सिंगल अंकों में रहता है। इस दौरान कश्मीर घाटी में मौसम ठंडा रहता है और बर्फबारी होती रहती है।

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव गुरुवार को जम्मू कश्मीर में और भी अधिक गहरा हो गया। उच्च पर्वतीय इलाकों के साथ-साथ श्रीनगर समेत घाटी के निचले इलाकों में भी हलकी बर्फबारी हुई। उच्च पर्वतीय इलाकों में तीन से पांच इंच तक, जबकि निचले इलाकों में एक-दो इंच तक ताजा हिमपात हुआ।

वहीं जम्मू में शीत लहर का प्रकोप चल रहा है। कल सुबह से ही जम्मू शहर और आसपास का इलाका धुंध के आगोश में रहा। पूरे दिन कड़ाके की ठंड पड़ती रही। सूर्यदेव का दर्शन नहीं हो सका। दूसरी ओर मुगल रोड लगातार पांचवें दिन भी बंद रहा। वहीं धुंध और घने कोहरे के कारण रेल यातायात पर भी असर पड़ा। जम्मू आने वाली कई ट्रेनें विलंब से पहुंचीं। मौसम विभाग ने चौबीस घंटे के दौरान घाटी के कई इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी रखने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, छह जनवरी तक घाटी में एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभों का प्रभाव रहेगा।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!