अपने गृह जनपद में Congress को आड़े हाथ लिया BJP State President Bhupendra Chaudhary ने, कहा- देश के कांग्रेस शासित राज्यों में कानून व्यवस्था आज भी emergency जैसी

लव इंडिया मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बुधवार को मुरादाबाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए आपातकाल के मुद्दे पर कांग्रेस को आड़ हाथ लिया और कहा कि आज भी कांग्रेस शासित राज्यों में कानून व्यवस्था का यह हाल है कि वहां विरोध का दामन धार्मिक तुष्टिकरण और सत्ता का अहंकार खुलेआम दिखता है और यह सब आपातकाल सोच की ही उपज है।

मुरादाबाद। कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल के काले अध्याय का 50 वाँ वर्ष पर भाजपा कार्यालय पर प्रेसवार्ता करते करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह,एमएलसी सतपाल सैनी,महानगर अध्यक्ष गिरीश भांडुला।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आपातकाल के 50 साल बाद भी कांग्रेस की मानसिकता नहीं बदली और वह आज भी आपातकाल की मानसिकता के साथ ही चल रही है सिर्फ तारीख को मैं बदलाव हुआ है नियत में आज भी तानाशाही ही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन चौधरी ने कहा कि जिस वक्त आज से 50 साल पहले देश में इमरजेंसी लागू की गई उसे वक्त ना तो युद्ध की स्थिति थी ना ही कोई विद्रोह या फिर कोई बाहरी आगमन हुआ था लेकिन इंदिरा गांधी को अपनी कुर्सी बचाने की जिद थी क्योंकि इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने इंदिरा गांधी की चुनावी सदस्यता को रद्द कर दिया था और उन्होंने इस निर्णय को निष्क्रिय करने के लिए देश पर आपातकाल थोप दिया था।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि देश के कांग्रेस शासित राज्य में आज भी कानून व्यवस्था का आपातकाल जैसा हाल है जहां विरोध का दामन धार्मिक तुष्टिकरण और सत्ता का अहंकार है और यह सब आपातकाल सोच की ही उपज है।

भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि आज भी कांग्रेस शासित राज्य में कानून व्यवस्था का यह हाल है कि वहां विरोध का दामन धार्मिक तुष्टिकरण और सत्ता का अहंकार खुले आम दिखता है।यह सब आपातकाल सोच की ही उपज है। जावेद अली को मुलायम सिंह के साथियों से पूछना चाहिए सपा नेता जावेद अली के उसे बयान पर की कांग्रेस ने घोषित इमरजेंसी लगाई थी भाजपा सरकार में अघोषित इमरजेंसी है के सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि जावेद अली को मुलायम सिंह के साथियों से पूछना चाहिए कि इमरजेंसी क्या थी। उनको इमरजेंसी के बारे में जानकारी नहीं है।

मुरादाबाद। कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल के काले अध्याय का 50 वाँ वर्ष पर सेमिनार का दिल्ली रोड स्थित राही होटल में शुभारंभ करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह,केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद व मंचासीन महापौर विनोद अग्रवाल,नगर विधायक रितेश गुप्ता,कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह,एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त,एमएलसी सतपाल सैनी,जिलाध्यक्ष आकाश पाल,महानगर अध्यक्ष गिरीश भांडुला व अन्य भाजपा कार्यकर्ता।

मुरादाबाद। कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल के काले अध्याय का 50 वाँ वर्ष पर सेमिनार का दिल्ली रोड स्थित राही होटल में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद मंचसीन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल,नगर विधायक रितेश गुप्ता,कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह,एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त,एमएलसी सतपाल सैनी,जिलाध्यक्ष आकाश पाल,महानगर अध्यक्ष गिरीश भांडुला व अन्य भाजपा कार्यकर्ता।

मुरादाबाद। कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल के काले अध्याय का 50 वाँ वर्ष पर सेमिनार का दिल्ली रोड स्थित राही होटल में भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह व केंद्रीय मंत्री जतिन प्रसाद ।
error: Content is protected !!