पौड़ी जिले के बीरोंखाल क्षेत्र में बारातियों से भरी बस के 500 मीटर गहरी खाई में गिरी

Uttarakhand अपराध-अपराधी युवा-राजनीति

लव इंडिया, पौड़ी। जिले के बीरोंखाल क्षेत्र में बारातियों से भरी बस के 500 मीटर गहरी खाई में गिरने की खबर मिल रही है। इसमें करीब 45 लोग सवार बताए जा रहे हैं। अब तक सड़क हादसे में 10 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। जबकि, 35 लोगो की खोजबीन जारी है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। यह बस कोटद्वार से कांडा जा रही थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस पर अफसोस जताया है।

यहा हादसा पौड़ी गढ़वाल जिले के सिमड़ी गांव के पास रिखनीखाल-बिरोखल मार्ग पर हुआ है, जहां एक बस गहरी खाई में गिर गई है। बस में 45 से 50 लोग सफर कर रहे थे। वहीं हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और राहत बचाव कार्य जारी है। इस दुर्घटना में कितनों की मौत हुई है और कितने जख्मी हुए हैं। फिलहाल इसकी अभी जानकारी सामने नहीं आई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस पर अफसोस जताया है। घटना पर शोक व्‍यक्‍त करते हुए सीएम धामी ने कहा, मौके पर उच्‍चाधिकारी पहुंच गए हैं। राहत और बचाव अभियान जारी है। बहुत दुखःद घटना है। लगभग 45 लोग बस में सवार थे। बस गहरी खाई में गिर गई है। वहां के अधिकारियों से मैंने बात की है। मैं खुद सभी से बात कर रहा हूं कि जल्द से जल्द बचाव का कार्य शुरू किया जाए। हमारा प्रयास है कि हर संभव मदद की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *