railway traffic block: दो अक्टूबर को उत्तराखंड जाने वाली चार ट्रेनें निरस्त, कई का संचालन कम दूरी का रहेगा
लव इंडिया, मुरादाबाद। मुरादाबाद स्टेशन पर दिल्ली दिशा के पैदल उपरिगामी पुल (FOB) के गर्डर रखे जाने हेतु दो अक्टूबर को ट्रैफिक ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मण्डल वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने दी। कहा कि मुरादाबाद स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या एक तथा दो को जोड़ने वाले दिल्ली दिशा के पैदल उपरिगमी पुल के निर्माण हेतु गर्डर रखे जाने है। जिस कारण दो अक्टूबर को ट्रैफिक एवम् पॉवर ब्लॉक लिया जायेगा। इसके परिणामस्वरूप निम्न ट्रेन प्रभावित रहेंगी।
1. दो अक्टूबर को चलने वाली गाड़ी संख्या 15036 (काठगोदाम- दिल्ली), 15035 (दिल्ली – काठगोदाम), 25035 (मुरादाबाद – रामनगर), 25036 (रामनगर – मुरादाबाद) निरस्त रहेगी।
2. दो अक्टूबर को गाड़ी संख्या 05331/05332 (काठगोदाम- मुरादाबाद- काठगोदाम) आंशिक रूप से मुरादाबाद से रामपुर के मध्य निरस्त रहेगी। यह गाड़ी काठगोदाम से रामपुर के मध्य चलेगी।
3. दो अक्टूबर को गाड़ी संख्या 05333(रामनगर – मुरादाबाद) पिपलसाना तक चलेगी तथा मुरादाबाद से पिपलसाना के मध्य निरस्त रहेगी।
4. दो अक्टूबर को गाड़ी संख्या 05367/05368 (मुरादाबाद -रामनगर-मुरादाबाद ) आंशिक रूप से मुरादाबाद से पिपलसाना के मध्य निरस्त रहेगी तथा पिपलसाना से रामनगर के मध्य चलेगी।
5. दो अक्टूबर को गाड़ी संख्या 05353 (मुरादाबाद – काशीपुर) पिपलसाना से चलेगी तथा मुरादाबाद से पिपलसाना के मध्य आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
6. दो अक्टूबर को गाड़ी संख्या 12204 अमृतसर से 2 घंटे देरी से चलेगी।