सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक राजेन्द्र यादव सहित 04 कार्मिकों का किया गया विदाई समारोह का आयोजन

Uttar Pradesh

लखनऊ

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग में कार्यरत रहे सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक  राजेन्द्र यादव सहित  सरोज कुमार मिश्र,  वसी अहमद,  आनन्द कुमार व  ओम प्रकाश का आज सूचना निदेशालय के सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

उपनिदेशक  हरिशंकर त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों व मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक व कर्मचारियों का माल्यार्पण कर, प्रतीक चिन्ह भेंटकर व अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा सभी के स्वस्थ व मंगलमय जीवन की कामनाएं की गयी।  त्रिपाठी ने कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारियांे एवं कार्मिकों के लिए विभाग में यदि कोई कार्य पड़ता है, तो उसके लिए स्वयं हमें बता सकते हैं, उनकी मदद अवश्य की जायेगी।

इस अवसर पर उप निदेशक  ओ0पी राय, उप निदेशक कुमकुम शर्मा, फिल्म निर्माण अधिकारी  संजय कुमार अस्थाना, सहायक निदेशक  ऋषि सक्सेना, सहायक निदेशक सतीश चन्द्र भारती, सहायक निदेशक  गोकुल दुबे सहित सूचनाअधिकारीगण, मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष  युवराज सिंह परिहार व अन्य पदाधिकारी तथा कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

Auto posted By DVNA Services

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *