निकाय चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस कर्मी और अधिकारी सम्मानित
लव इंडिया, संभल। जनपद में नगर निकाय निर्वाचन 2023 का चुनाव सकुशल संपन्न कराने में संभल जनपदीय पुलिस के अधिकारी गण कर्मचारी गण को पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने नगर निकाय निर्वाचन 2023 के जनपदीय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जनपद संभल के पुलिस अधिकारी व थाना प्रभारियों और पुलिस कर्मचारियों को प्रस्तुति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस दौरान थाना हयातनगर के प्रभारी कर्म पाल सिंह सहित जनपद के कोतवाली और थाना प्रभारियों तथा पुलिस कर्मचारी गणों को पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र द्वारा पुलिस ऑफिस बहजोई पर अपने हाथों द्वारा प्रस्तुति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना कोतवाली प्रभारियों को अच्छे कार्य करने के लिए उत्साहवर्धक किया और आगे भी इसी तरीके से सकुशल कार्य करने की सलाह दी।
इस दौरान सभी पुलिस अधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त किया।