सिरसी में भाजपा के नवनिर्वाचित चेयरमैन कौसर अब्बास ने ली शपथ

Uttar Pradesh टेक-नेट नारी सशक्तिकरण युवा-राजनीति

लव इंडिया, सिरसी (सम्भल) । शुक्रवार को नगर पंचायत सिरसी मे भी भव्य रूप से शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के नगर पंचायत सिरसी से चेयरमैन बने कौसर अब्बास को डिप्टी कलैक्टर रमेश बाबू ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

चेयरमैन कौसर अब्बास के अलावा सभासदों के रूप मे वार्ड 01 सराय सादक गिन्नौर से आदित्यवीर, 02 गिन्नौरी कहाराम से फरहत अब्बास, 03 चौधरीयान कन्नौजयान अनवरी, 04 गिन्नौरी पश्चिमी तबस्सुम नाज, 05 सराय सादक नामो की सराय खुर्शीद, 06 चौधरीयान उत्तर पूर्वी खैरूनिन्नशा, 07 सराय सादक कयामउद्दीन, 08 चौधरीयान दक्षिणी चंचल सैनी, 09 सराय सादक दालान हुरन बानों, 10 गिन्नौरी पूर्वी किदवईयान मौ. शाहिद, 11 शर्की दक्षिणी आशिक अब्बास, 12 सराय सादक गिन्नौरी इनामुल हक, 13 शर्की उत्तरी हबीब रजा, 14 शर्की मध्य इरफान हैदर, 15 चौधरीयान हकदयानंद दक्षिणी हाशिम अली ने शपथ ली।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजेश सिंघल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, भारती जनता पार्टी) परमेशवर लाल सैनी, भीष्म शर्मा, पंकज गुप्ता एवं सदस्य नगर पंचायत सिरसी, आदित्य वीर रस्तोगी, फरहत अब्बास, अनवरी, तबस्सुम नाज, खुर्शीद, खैरुल निशा, कयामुददीन, श्रीमती चंचल सैनी, हुस्न बानो, मौ. शाहिर इनामुल हक, आशिक अब्बास, हबीब रजा, इरफान हैदर, हाशिम अली, पृथ्वीराज यादव, अधिशासी अधिकारी, रईस अहमद, लिपिक एवं समस्त नगर पंचायत कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम मे आये सभी लोगों को अधिशासी अधिकारी पृथ्वी राज ने आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *