महात्मा ज्योतिबा फूले सामाजिक क्रांति के जनक : मौर्य

Uttar Pradesh टेक-नेट तेरी-मेरी कहानी युवा-राजनीति लाइफस्टाइल शिक्षा-जॉब

लव इंडिया मुरादाबाद। सामाजिक क्रांति के जनक महात्मा ज्योतिबा फुले जी का 197 जन्मदिवस अखिल भारतीय अंबेडकर युवक संघ मुरादाबाद के तत्वावधान में सिविल लाइंस स्थित अंबेडकर पार्क में दोपहर एक बजे से विचार गोष्ठी कर मनाया गया।

संगठन के पदाधिकारियों द्वारा महात्मा ज्योतिबा फूले जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। तदुपरांत महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन एवं संघर्ष यात्रा पर प्रबुद्ध वक्ताओं द्वारा विचार व्यक्त किए गए समस्त उपस्थित धम बंधुओं ने ज्योतिबा फूले जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट की गई।

विचार गोष्ठी में मुख्य रूप से महावीर प्रसाद मौर्य रोहिताश कुमार हरपाल सिंह बौद्ध नेतराम सिंह राम सिंह गौतम मेघराज सिंह मक्खन सिंह जयप्रकाश सिंह डॉ मिलिंद सेन ओ.पी. सागर वाली सिंह भारती दौलत सिंह एम.पी. सिंह शंकरलाल रघुवीर सिंह मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे। विचार गोष्ठी के अध्यक्ष सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर प्रसाद मौर्य तथा संचालन राष्ट्रीय महामंत्री राजकुमार ने किया अंत में अध्यक्ष समर्थकों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *