विश्व हिंदू परिषद के महानगर सहमंत्री को पॉश कालोनी में गोली मारी, हमलावर रजत शर्मा की तलाश में जुटीं पांच टीमें, कई स्थानों पर दबिशें

Uttar Pradesh अपराध-अपराधी टेक-नेट तेरी-मेरी कहानी युवा-राजनीति

लव इंडिया, मुरादाबाद। शहर की पॉश कालोनी में हिंदूवादी संगठन के नेता को गोली मार दी गई। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सरेराह हुई दुस्साहसिक घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही घायल संतोष के परिवार वालो के साथ संगठन से जुड़े नेताओं की भीड़ दिल्ली रोड़ स्थित निजी अस्पताल के सामने जुट गई हैं। जानलेवा हमले की सूचना मिलते ही पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने घायल नेता से घटना की बाबत पूछताछ करने के बाद हमलावर की गिरफ्तारी की कोशिशें तेज कर दी हैं।

पुलिस हमलावर रजत शर्मा की तलाश में जुटी

खबर मिली है कि नया मुरादाबाद में रहने वाले संतोष पंडित किसी कार्य से मानसरोवर कालोनी में आए थे। शाम करीब छह बजे वह कालोनी गेट पर थे तब एक हमलावर ने उनपर हमला बोल दिया। हमलावर ने उनके सीने पर फायर किया है। बताते हैं कि गोली उनके पेट में लगी है। संतोष पंडित विश्व हिंदू परिषद के महानगर सहमंत्री हैं और बीमा कराने का कार्य करते हैं। क्षेत्रवासियों ने तत्काल उन्हें नजदीक श्री साईं अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही घायल संतोष के परिवार वालो के साथ संगठन से जुड़े नेताओं की भीड़ दिल्ली रोड़ स्थित निजी अस्पताल के सामने जुट गई हैं।

अस्पताल पहुंचे एसएसपी हेमराज मीणा भी

एसएसपी हेमराज मीणा भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि गोली मारने वाले का नाम रजत शर्मा बताया गया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि रजत शर्मा पंडित नगला का रहने वाला है और नगर निगम में कार्यरत बताया गया है। गोली मारने के पीछे क्या विवाद हुआ था इसकी जानकारी की जा रही है। खबर मिलते ही संतोष पंडित के परिजन और भाजपा से जुड़े लोग भी अस्पताल पहुंचने लगे हैं। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में जुट गई है।

हमलावर की तलाश में लगीं पांच टीमें

एसएसपी हेमराज मीणा ने बताया हमलावर के रूप में जिस रजत की पहचान घायल द्वारा की गई है, उसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया के नेतृत्व में तीन थानों की पुलिस को लगाया गया है। थाना मझोला, इंस्पेक्टर सिविल लाइन, इंस्पेक्टर नागफनी के साथ जिले की क्राइम ब्रांच व एसओजी की टीम हमलावर की तलाश में जुटी हुई हैं।

गिरफ्तारी के बाद ही रंजिश की जानकारी हो सकेगी

उन्होंने भरोसा जताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसएसपी हेमराज मीणा ने बताया घायल संतोष के सभी टेस्ट करा लिए गए हैं। उसकी हालत में सुधार बना हुआ है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही रंजिश की जानकारी हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *