सूरज की पहली किरण के साथ डॉक्टर व्यस्त की हैट्रिक

Uttar Pradesh खाना-खजाना खेल-खिलाड़ी टेक-नेट तेरी-मेरी कहानी नारी सशक्तिकरण बॉलीवुड युवा-राजनीति लाइफस्टाइल शिक्षा-जॉब

बरेली मुरादाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व मुरादाबाद निवासी विधान परिषद सदस्य डॉ जयपाल सिंह ‘व्यस्त’ लगातार तीसरी बार एमएलसी चुनाव जीत गए। देखिए मतगणना स्थल पर कैसे कटी भाजपा प्रत्याशी डॉ जयपाल सिंह और उनके समर्थकों की राते

उन्होंने सपा प्रत्याशी शिव प्रताप सिंह यादव को 51257 मतों से हराया।

बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डा. जयपाल सिंह ‘व्यस्त’ को 66179 मत मिले जबकि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी शिव प्रताप सिंह यादव को 14922 मत प्राप्त हुए। डा. जयपाल सिंह ‘व्यस्त’ ने शिव प्रताप सिंह यादव को 51257 वोटो से हराया।

फिलहाल पहले ही राउंड से मतगणना में बढ़त बनाए डॉक्टर जयपाल सिंह व्यस्त और उनके समर्थकों को जीत की उम्मीद थी और इसीलिए वह गुरुवार दोपहर बाद से ही मतगणना स्थल पर डटे हुए थे लेकिन अन्य विपक्षी कहीं पर भी नजर नहीं आ रहे थे खासकर रात में जब डॉक्टर जयपाल सिंह ने एक ऐसी लीड ले ली जिसे लांग ना विरोधियों के लिए मुश्किल था और तभी यह तय हो गया था कि भारतीय जनता पार्टी के डॉक्टर जयपाल सिंह व्यस्त तीसरी बार शिक्षक विधायक बनने जा रहे हैं और यही कारण था की उनके समर्थक रात भर डटे रहे इतना ही नहीं निवर्तमान महापौर विनोद अग्रवाल एमएलसी गोपाल अंजान भी तभी हटे जब डॉ जयपाल सिंह व्यस्त को जीत का प्रमाण पत्र मिल गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *