अब तो मिलना चाहिए, हिंदी को सम्मान: नेहा मलय

Uttar Pradesh टेक-नेट तेरी-मेरी कहानी शिक्षा-जॉब

लव इंडिया, संभल। संस्कार भारती के तत्वावधान में, इण्डियन स्काॅलर एकेडमी में,विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में, सर्वप्रथम आशा गुप्ता द्वारा, भारत-वंदना प्रस्तुत की गई। विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ डी एन शर्मा को साहित्यिक गतिविधियों के संचालन एवं हिन्दी जगत में अपनी एवं नगर की पहचान स्थापित करने के लिए फूल-मालाएं व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर हिन्दी का पक्ष रखते हुए नेहा मलय ने काव्यात्मक ढंग में कहा -“अब तो मिलना चाहिए, हिन्दी को सम्मान।पूर्ण राष्ट्रभाषा बने,ऐसा लो संज्ञान।

“बतौर मुख्य अतिथि, अजय कुमार शर्मा ने कहा कि डॉ साहब ने हिन्दी जगत में अपनी एक अलग पहचान स्थापित की है, और यह पहचान एक दिन में स्थापित नहीं हो सकती, उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन हिंदी के लिए न्योछावर किया है। नगर संयोजक सुबोध कुमार गुप्ता ने कहा कि हमें अपने देश की उन्नति और उसके विकास के लिए सतत् चिंतन करते रहना चाहिए।

साथ ही डॉक्टर डी एन शर्मा द्वारा किए गए साहित्यिक कार्यों का विस्तार से वर्णन किया, और कहा कि ऐसे साहित्यकारों व समर्पित लोगों की , समाज को बहुत जरूरत है। ऐसे लोगों का सम्मान पूरे समाज का सम्मान है।जिला उपाध्यक्ष अतुल कुमार शर्मा ने बताया कि संस्कार भारती आगे भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन कराती रहेगी, जिसमें क्षेत्र के अन्य साहित्यकारों एवं हिन्दी प्रेमियों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

इस मौके पर सुभाष मोंगिया, अमित कुमार शुक्ला, अतुल कुमार शर्मा, सुबोध गुप्ता, अनन्त अग्रवाल, विष्णु कुमार, लोचन सिंह यादव, शालिनी रस्तोगी, प्रतिज्ञा गर्ग, सरिता गुप्ता, पूजा शर्मा, शलभ रस्तोगी,अरविन्द शंकर शुक्ला, सुभाष चंद शर्मा,अमन सिंह,दीपक शर्मा, वीकेश शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।अध्यक्षता अजय कुमार शर्मा ने व संचालन विकास कुमार वर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *