विश्व के इतिहास में पहली बार पति पत्नी ने एक साथ कराया राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन

India International युवा-राजनीति

लव इंडिया, नई दिल्ली/ मेरठ/ सरधना/ बागपत। विश्व इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी देश में राष्ट्रपति पद के लिए पति पत्नी ने नामांकन एक साथ कराया हो लेकिन 29 जून को भारत में यह विश्व रिकॉर्ड बन गया क्योंकि यहां राष्ट्रपति पद के लिए पति पत्नी ने एक साथ नामांकन कराया है।

रूबी कश्यप पुत्री रोहतास कश्यप गांव दबाठवा तहसील सरधना जनपद मेरठ की बेटी है और रूबी कश्यप ने अपने पति सुभाष चंद्र कश्यप गांव वाजिदपुर जनपद बागपत, के साथ संसद भवन पहुंचकर राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन किया।

विश्व के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि पति पत्नी ने एक साथ राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन किया और एक विश्व रिकार्ड भी बन गया। दंपति रूबी कश्यप और सुभाष चंद कश्यप दोनों (पति पत्नी) दोपहर 12 बजे अपने घर वर्तमान खेकड़ा जनपद बागपत से संसद भवन के लिए राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन करने हेतु निकले और लगभग 2:30 बजे संसद भवन पहुंचकर, पीसी मोदी रिटर्निंग ऑफिसर राष्ट्रपति चुनाव 2022 व महासचिव राज्यसभा के सामने राष्ट्रपति पद के लिए एक साथ नामांकन किया। दोनों पति-पत्नी का नामांकन स्वीकृत कर लिया गया। दबाथवा गांव के साथ-साथ मेरठ व बागपत जनपद में भी खुशी की लहर दौड़ गई कि मेरठ की बेटी व बागपत के बेटे ने भी राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *