सलमान खान ने दिया शहनाज गिल को बड़ा मौका,

India बॉलीवुड

शहनाज गिल के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर है। बिग बॉस के बाद एक्ट्रेस को एक के बाद एक बड़े ऑफर्स मिल रहे हैं। हाल ही में खबर आई थी कि वह कंगना रणौत के शो लॉकअप में बतौर जेलर नजर आ सकती हैं। इस बीच उनके फैंस के लिए एक और खुशखबरी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शहनाज के हाथ बड़ी फिल्म लग गई है। यह फिल्म किसी और की नहीं बल्कि इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान की है। जानकारी के मुताबिक शहनाज कभी ईद कभी दिवाली में नजर आ सकती हैं।
शहनाज गिल-आयुष शर्मा
इस फिल्म में सलमान खान लीड रोल प्ले कर रहे हैं। इसके आलावा हाल ही में इस फिल्म में आयुष शर्मा की भी एंट्री हुई है। बताया जा रहा है कि शहनाज को आयुष के अपोजिट कास्ट किया गया है। बता दें कि आयुष और सलमान दूसरी बार एक साथ फिल्म में काम करने जा रहे हैं।
इससे पहले दोनों फिल्म अंतिम में एक साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते देखे जा चुके हैं। इसके अलावा फिल्म में पूजा हेगड़े भी नजर आने वाली हैं। फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे हैं। इससे पहले वह हाउसफुल 4 और बच्चन पांडे का निर्देशन कर चुके हैं। कभी ईद कभी दिवाली के अलावा सलमान खान जल्द ही कई और फिल्मों में नजर आने वाले हैं। कटरीना कैफ के साथ वह जल्द ही टाइगर 3 में नजर आने वाले हैं। फिल्म में वह रॉ एजेंट की भूमिका में एक बार फिर दिखेंगे। फिल्म का निर्दशन मनीष शर्मा कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल 21 अप्रैल को रिलीज होगी। इसके अलावा साउथ में भी वह डेब्यू करने जा रहे हैं। उनकी चिरंजीवी के साथ उनकी फिल्म गॉडफादर भी रिलीज होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *