2023 में राजस्थान, मध्य-प्रदेश समेत 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव

India टेक-नेट तेरी-मेरी कहानी नारी सशक्तिकरण युवा-राजनीति

नए साल का आगाज होने वाला है और इसी के साथ यह नव वर्ष राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण होने जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि साल 2023 विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के लिए चुनावी जंग का अखाड़ा बनने वाला है। यह साल आने वाले समय में 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए टोन सेट करने की भी संभावना रखता है। 2023 में देश के पूर्वोत्तर से लेकर पश्चिम और दक्षिण से लेकर मध्य भाग तक कम से कम नौ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं।

आने वाला साल बीजेपी विरोधी पार्टियों के लिए भी अहमियत रखता है, जो एकजुट होने के लिए मुखर रही हैं। 2023 में राजस्थान, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके अलावा अगर सब कुछ ठीक रहा तो सरकार अगले साल जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव भी करा सकती है। इस लिहाज से 2023 के चुनावी मुकाबलों को 2024 के लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *